फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इसरो भ्रमण से विद्यार्थियों में बढ़ेगी वैज्ञानिक सोच

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेधावी छात्र अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीक को करीब से समझेंगे
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के सरकारी और पीएमश्री स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अब अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीक को करीब से जानने का मौका मिलेगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने वर्ष 2026-27 के लिए इसरो के विभिन्न केंद्रों के शैक्षणिक भ्रमण योजना तैयार की है। इसके तहत गुरुग्राम सहित प्रदेश के सभी जिलों के चयनित विद्यार्थियों को इसरो और अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थानों का दौरा कराया जाएगा।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान विद्यार्थी सैटेलाइट तकनीक रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम, स्पेस रिसर्च और आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों को देख सकेंगे। जिससे बच्चों उन्हें किताबों में पढ़ाई जाने वाली विज्ञान की अवधारणाओं को समझने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


भ्रमण के लिए चयनित विद्यार्थियों को बेंगलुरू स्थित यूआर राव सैटेलाइट सेंटर, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर, अहमदाबाद के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर , देहरादून स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग समेत इसरो से जुड़े कई प्रमुख संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। वहां विशेषज्ञ विद्यार्थियों को अंतरिक्ष अनुसंधान और भविष्य की तकनीकों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विज्ञान शिक्षकों और रिसोर्स पर्सन को भी शामिल किया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे स्कूलों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा और शिक्षक भी विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक तरीके से विज्ञान पढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे। भ्रमण के बाद विद्यार्थियों की समझ और रुचि का मूल्यांकन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें