फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर हुसैन होंगे गुड़गांव लोकसभा सीट से इनेलो प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाकिर हुसैन टिकट की घोषणा शुक्रवार को नूंह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान की।
विज्ञापन


इस मौके पर गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में मौजूद रहे।

इनेलो ने मेव उम्मीदवार खड़ा राजनैतिक समीकरण को और जटिल बना दिया है। आम आदमी पार्टी और बसपा की ओर से अपने-अपने प्रत्याशी की घोषणा पहले ही कर दी गई है।

गुड़गांव लोकसभा सीट से जाकिर तीसरे घोषित प्रत्याशी हैं। जाकिर सहित हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी के एलान के साथ ही भाजपा से गठबंधन की संभावनाओं पर विराम लग गया है।
Trending Videos

अभय सिंह चौटाला ने उम्मीदवारी की घोषणा

जाकिर हुसैन के उम्मीदवारी की घोषणा इनेलो पार्टी के वरिष्ठ नेता व ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने की।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नूंह में अभय सिंह चौटाला ने मेवात की नब्ज पर हाथ रखने का भरपूर प्रयास किया। उन्होंने अपने स्वर्गीय दादा ताऊ देवीलाल का भी हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि 1984 के बाद से मेव प्रतिनिधि का गुड़गांव व फरीदाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुन कर जाना बंद हो गया है। अब इनेलो इसे तोड़ना चाहती है। इसमें मेवात की जनता का सहयोग और आर्शीवाद चाहिए।

चौटाला ने कहा कि अगर वह जाकिर हुसैन को लोकसभा चुनकर भेजते हैं तो इस बात का भरोसा दिलाते हैं कि बनने वाली भारत सरकार में मेवात की अहम भूमिका होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मेवात से केंद्र में मंत्री जरूरत बनवाएंगे।

जुमे की नमाज पर दिखा राजनीति का असर

लोकसभा के उम्मीदवार के नाम की घोषणा सुनने के लिए मेवात के लोग सुबह से ही एकत्रित होना शुरु हो गए थे।

जुमा का दिन होने के नाते लोगों में 12 बजे के बाद से निकलने की चहल-पहल दिखने लगी।

जिसके बाद मंच से इस बात की घोषणा की गई कि तीन बजे मुफ्ती की ओर से यासीन कालेज में जुमे की नामाज पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

तैय्यब हुसैन के इंतकाल की खबर के 40 मिनट में पहुंचे थे चौटाला

लोकसभा चुनाव में इनेलो से उम्मीदवार जाकिर हुसैन ने मंच से चौटाला परिवार से अपने करीबी होने का भी हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि 2008 में उनके पिता तैय्यब हुसैन के इंतकाल की खबर ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली में मिली थी।

खबर मिलने के 40 मिनट बाद वह सेक्टर 14 वाले आवास पर पहुंच गए थे।

इससे जाहिर है कि उनके बीच पारिवारिक संबध भी है। पार्टी जैसा निर्देश देगी वह उसी तरह खरे उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें