देश में चेन्नई और कोलकाता के बाद यह तीसरा शहर होगा जहां आप 4जी स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। गुड़गांव के साथ दिल्ली में भी 4जी नेटवर्क के विस्तार पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
वहां 72 टावर लग गए हैं। इंडस के लिए बिजली का काम देख रहे गौतम इलेक्ट्रिकल के अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि गुड़गांव में हाईराइज, स्काई स्क्रैपर, मैक्रो और माइक्रो टावर लगाए जा रहे हैं।
इसके बाद गांव भी 4जी से कनेक्ट हो जाएंगे। एयरटेल ने सबसे पहले चेन्नई से इस सेवा की शुरुआत की है। अप्रैल 2012 में कोलकाता 4जी सिटी बना।
अब गुड़गांव की बारी है। फरीदाबाद में रिलायंस 4जी नेटवर्क बिछाएगा। नगर निगम के सीनियर टाउन प्लानर सुधीर चौहान ने बताया कि एयरटेल ने टावर लगाने की अनुमति ले ली है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में 1500 टावर
गुड़गांव, दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 45 दिनों के अंदर 1,500 4जी टावर खड़ा करने का लक्ष्य है। भारती एयरटेल के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी कपंनी एनसीआर में 4,000 माइक्रो साइट्स और 2,000 स्मॉल टॉवर स्थापित कराएगा।
गुड़गांव के पार्कों में भी टावर लगेंगे। उन पार्कों के रखरखाव का जिम्मा एयरटेल संभालेगी। ये हैं एयरटेल की 4जी साइट्स... •नरसिंगपुर •राजीव कॉलोनी फुटओवर ब्रिज •राजीव चौक •झाड़सा चौक •पार्क सेंट्रा •सिग्नेचर टावर •इफ्को चौक •मोंटे कॉर्लो इफ्को चौक-फुटओवर ब्रिज •एयरटेल बिल्डिंग •मॉल्सरी अवेन्यू रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास •आईजीआई टोल गेट •शंकर विहार •एयरपोर्ट टर्न •संजय विहार •सुब्रतो पार्क
लाइफ लाइन है नेट न्यूट्रिलिटी
आईटी-बीपीओ और ई-कॉमर्स हब साइबर सिटी के लिए नेट न्यूट्रिलिटी लाइफ लाइन से कम नहीं है। अगर यह समाप्त होती है तो इसका यहां व्यापक प्रभाव पड़ेगा।
यही कारण है कि आईटी-बीपीओ और ई-कॉमर्स सेक्टर के लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि नेट न्यूट्रिलिटी के समाप्त होने से ऑनलाइन, आईटी और बीपीओ सेवाएं काफी महंगी हो जाएंगी। वहीं गुड़गांव के स्मार्ट और डिजिटल सिटी बनाने के रास्ते में भी बाधा आएगी।
आईटी और टेलीकॉम विशेषज्ञों का कहना है कि गुड़गांव एक ऐसा शहर है जहां इंटरनेट और तमाम बेवसाइट, वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए अरबों का कारोबार चलता है।
नेट न्यूट्रिलिटी खत्म होते ही इनके कारोबार पर असर पड़ेगा। आईटी विशेषज्ञ व ईको इडियस कंपनी के एमडी सचिन गुप्ता बताते हैं कि इसके बिना इंटरनेट का कोई महत्व नहीं होगा।
नगर निगम ने वाई-फाई की प्रकिया शुरू की
नगर निगम ने पहले चरण में शहर के पांच प्रमुख स्थल को वाई-फाई जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम ने इसके लिए 20 मई तक दूरसंचार कंपनियां से टेंडर मांगा है।
आवेदन में यह देखा जाएगा कि कौनसी कंपनी क्या सुविधा उपलब्ध करा रही है। कंपनी की ओर से इसके बदले में नगर निगम को कितने का राज्स्व प्राप्त हो रहा है।
जिस कंपनी की ओर से वाई-फाई सुविधा देने के साथ अधिक राजस्व दिया जाएगा। उसी के साथ नगर -निगम करार करेगा। इसके साथ बीस मई के बाद कंपनी की ओर से दो माह के भीतर अपना सिस्टम चालू करने का करार करेगी।
निगमायुक्त कहते हैं कि 20 जुलाई तक शहर के लोगों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। गुड़गांव-महरौली रोड, गलेरिया मार्केट, लेजर वैली पार्क, सदर बाजार शामिल है।
अभी इंटरनेट कनेक्शन लेने के लिए आप टेलिकॉम कंपनी को पैसे देते हैं। कनेक्शन लेने के बाद व्हाट्सऐप, फेसबुक, क्विकर, स्नैपडील, गूगल, यूट्यूब जैसी तमाम इंटरनेट सेवाएं इस्तेमाल कर पाते हैं। हर सेवा की स्पीड एक जैसी होती है।
नगर निगम की ओर से पहले चरण में वाई-फाई लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूरसंचार कंपनी के लिए टेंडर आवंटित किए गए हैं। -विकास गुप्ता, आयुक्त नगर निगम गुड़गांव