हरियाणा में बेटियां कितनी सुरक्षित हैं इसका अंदाजा आए दिन हो रहे रेप और अपरहण के मामलों से लगाया जा सकता है। गुरुग्राम के सोहना में 19 जून की रात एक 35 साल की महिला को अगवा कर कुछ युवकों ने रातभर चलती कार में गैंगरेप किया और ग्रेटर नोएडा के कासना में फेंक दिया। इस दौरान जिनपर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वे पुलिसकर्मी पीसीआर वैन में सोते रहे।
विज्ञापन
पुलिस को शक, दिल्ली से आए थे आरोपी
2 of 5
sohna gangrape
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से गुरुग्राम की रहने वाली महिला को बीती रात तीन युवकों ने स्विफ्ट कार में अगवा कर लिया। नशे में चूर युवकों ने महिला के साथ रातभर दरिंदगी की। आरोपी सुबह उसे ग्रेटर नोएडा के कासना रोड पर फेंककर चले गए। जब राहगीर इसके बारे में सूचना देने के लिए पीसीआर वैन तक गए, तो अंदर दो पुलिसकर्मी सो रहे थे। वहीं किसी ने सोते हुए पुलिसकर्मियों की फोटो खींच ली। बताया जा रहा है कि बड़े अधिकारियों तक ये तस्वीरें पहुंचने पर दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
sohna gangrape
- फोटो : सुनील शर्मा/अमर उजाला
पुलिस को दिए गए गैंगरेप पीड़िता के शुरुआती बयान पर भरोसा करें तो गुरुग्राम से लेकर ग्रेटर नोएडा तक पुलिस चौकसी पर सवाल उठ रहे हैं। गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा आने के दो रास्ते हैं और इन दोनों की दूरी 70 से 80 किलोमीटर है। खास बात यह है कि इस दूरी को तय करने के लिए तीन राज्यों से होकर गुजरना पड़ता है। इसके बावजूद तीन आरोपी एक महिला को जबरन गुरुग्राम से नशे की हालत में लेकर ग्रेटर नोएडा तक लाने व दरिंदगी करने में कामयाब कैसे हो गए। हरियाणा, दिल्ली और यूपी तीनों राज्यों व इनकी सीमा में पुलिस ने वाहन को चेक क्यों नहीं किया? ये सवाल तब और बड़ा हो जाता है जब योग दिवस पर सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों राज्यों में पुलिस को अलर्ट किया गया है।
4 of 5
sohna gangrape
- फोटो : अमर उजाला
अब तक की पुलिस पड़ताल में ये तो स्पष्ट हो गया है कि आरोपी पीड़ित महिला को गुरुग्राम के सहारा मॉल के पास से लेकर आए थे। इसके बाद आरोपियों ने कार में ही महिला से नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया। आरोपी देर रात तक गुरुग्राम व हरियाणा क्षेत्र में ही पीड़िता को लेकर घूमते रहे और तड़के चार बजे से कुछ पहले पीड़िता को ग्रेटर नोएडा में फेंककर भाग गए। यानी रात डेढ़ बजे के बाद आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा का रुख किया। यहां आने के लिए अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी पहले दिल्ली गए। फिर वहां से नोएडा से एक्सप्रेसवे के रास्ते पी-3 सेक्टर की उस सड़क पर लेकर पहुंचे जहां उसके पड़े होने की सूचना मंगलवार तड़के पुलिस को दी गई। हालांकि, एक रास्ता फरीदाबाद होते हुए भी गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक आता है। ये दोनों ही रास्तों की दूरी लगभग 80 किमी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
साइबर सिटी गुरुग्राम में हाल में अगवा कर गैंगरेप की घटनाएं बढ़ी हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, साल 2016 में हरियाणा में 1070 रेप और 204 गैंगरेप के मामले दर्ज हुए हैं। जेवर-बुलंदशहर हाइवे पर परिवार से लूट, चार महिलाओं से गैंगरेप और एक सदस्य की हत्या का मामला पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है। वहीं, गुरुग्राम के मानेसर में चलती ऑटो से फेंककर 9 महीने की बच्ची की हत्या और उसकी मां के साथ गैंगरेप की वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। इसके पहले सिक्किम की एक लड़की के साथ भी चलती कार में रेप हुआ था।