गुड़गांव में रैपिड मेट्रो से सफर करने वालों को फुटपाथ नहीं होने से खासी परेशानी हो रही है। मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने के लिए लोगों को कुछ दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। इस दौरान फुटपाथ का नहीं होना अखरता है।
यात्रियों का कहना है कि अगर सिकंदरपुर रैपिड मेट्रो स्टेशन पर पहुंचना हो, तो रोड क्रॉस करना पड़ता है। जबकि गाड़ियों की तेज रफ्तार थमने का नाम ही नहीं लेतीं।
ऐसे में रोड क्रॉस करना मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी तो रोड क्रॉस करने के लिए 10 से 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है।
दैनिक यात्री मोहित महापात्रे का कहना है कि रैपिड मेट्रो स्टेशन तक आने के लिए फुटपाथ की सुविधा नहीं है। अशोक कुमार का बताते हैं कि मैट्रो तक पहुंचाने वाली सड़कों पर अंधेरा रहता है। ऐसे में वाहनों के आवागमन से परेशानी होती है।