फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न की तैयारी में जुटा गुड़गांव, पुलिस चौकस

Fri, 20 Dec 2013 11:39 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के जश्न को लेकर किसी प्रकार का हंगामा न हो, इसके लिए पुलिस महकमे ने ब्ल्यू प्रिंट तैयार करना शुरू कर दिया है। एमजी रोड, एंबियंस मॉल और किंगडम्स ऑफ ड्रीम आदि की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। नए साल के स्वागत की रात सबसे अधिक भीड़ इन्हीं इलाकों में जुटने वाली है।
विज्ञापन


इस बारे में योजना तैयार करने के लिए पुलिस आयुक्त ने डीसीपी (ईस्ट), एसीपी (डीएलएफ) व एमजी रोड से लगते थानों के प्रभारियों के साथ बैठक करने के बाद उन्हें विशेष हिदायतें दी हैं। इसके तहत पुलिस अधिकारियों को 20 दिसंबर तक अपने इलाकों के मॉल प्रबंधन और आरडब्ल्यूए के साथ बैठक कर खाका तैयार करने को कहा गया है।

ये तैयारी
-नए साल के आयोजनों पर नजर।
-थाना प्रभारियों से आयोजन की अनुमति जरूरी।
-एमजी रोड होगा वाहन मुक्त।
-ट्रैफिक पुलिस को नाका लगाने की जिम्मेदारी।
-ट्रैफिक पुलिस के पास होगा एल्को मीटर।
-प्रमुख चौक-चौराहों पर महिला पुलिस के साथ कमांडो तैनात होंगे।

खलल पैदा करेगी धूल
गुड़गांव-महरौली रोड के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए यह सड़क कई जगह से खुदी है। पुलिस का मानना है कि खुदाई के चलते पैरों से उड़ने वाली धूल इस मार्ग पर जश्न मनाने वालों में खलल पैदा करेगी।
विज्ञापन


हुड़दंगियों पर रहेगी नजर
पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने कहा कि नए साल का जश्न मनाने में किसी प्रकार का खलल न पड़े, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। हुड़दंगियों पर खास नजर रखी जाएगी। विशेषकर नशे में कोई हंगामा न कर सके, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें