फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में साइबर सिटी का धमाल

Sat, 31 Oct 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत में आयोजित 49वीं हरियाणा राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप में गुड़गांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते। गुड़गांव की रीति शंकर ने महिलाओं वर्ग में दोहरा खिताब अर्जित किया।
विज्ञापन


उसने एकल और ओपन कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन ने अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय यह प्रतियोगिता सोनीपत के ब्राइट स्कॉलर्स स्कूल में शुक्रवार को संपन्न हुई।

लड़कियों के वर्ग में रीति शंकर ने अंडर-21 और ओपन कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। रीति ने रोहतक की अंजलि को और वहीं की सुहाना सैनी को ओपन कैटेगरी में मात दी। इसके लिए उसे दोहरे खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


लड़कों के अंडर-12 आयुवर्ग में गुडगांव के ध्रुव वत्स ने और अंडर-18 में लक्ष्य सेतिया ने रजत पदक जीत गुड़गांव का मान बढ़ाया। अंडर-15 कटेगरी में ऋतिक्य ने और अंडर-21 में मनीष ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

लड़कियों के अंडर-15 में अंजन धीर, अंडर-18 में परिणीता सैनी व प्रीती यादव, अंडर-21 में शैली खंडेलवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं महिलाओं की ओपन स्पर्धा के युगल मुकाबले में शैली खंडेलवाल व मेघना ने भी कांस्य पदक जीता।

जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव नरेश शर्मा ने कहा कि आने वाली प्रतियोगिताओं में भी गुड़गांव के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। सोनीपत में विजेताओं को हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिशन के प्रधान दुष्यंत चौटाला ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें