गुड़गांव में सोहना रोड पर पार्श्वनाथ के ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया।
जहां पर उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से छानबीन करने में जुटी है। सोहना रोड पर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप कराया।
पुलिस ने आरोपी रजनीश को सोमवार को इलाका मजिस्ट्रेट पुनीत अरोड़ा की अदालत में पेश किया। जहां पर उसने हत्या की बात भी कबूल ली।
यह भी पढ़ें: 'हैलो! पुलिस कंट्रोल रूम, मैंने अपनी पत्नी को चाकू घोंप दिया है'
मामले की जांच के लिए पुलिस की ओर से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड लेने के बाद आरोपी को लेकर फ्लैट पर गई। जहां पर उसकी निशानदेही पर पत्नी का लैपटॉप बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लैपटॉप की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है।
इसके साथ पुलिस घटना स्थल की निशानदेही कराने से लेकर वारदात में प्रयोग चाकू बरामद करेगी। पुलिस जांच के लिए दोनों का मोबाइल डिटेल निकलवाया है। श्वेता से बात करने वालों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।