फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की ईवीएम से होगा विधानसभा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव की चार सीटों पर विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के लिए प्रयोग होने वाली ईवीएम उत्तर प्रदेश से आएगी। मशीनों को मंगाने के लिए विभाग की ओर से पत्राचार शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश में ईवीएम का प्रयोग हुआ है। जिसमें मतदान को छह माह तक रखना कानूनी अनिवार्यता है। इसके चलते निर्वाचन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रयोग हुई मशीनों को हरियाणा के चुनाव में लगाया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

चार सीटों के चुनाव में अलग-अलग आर ओ की हुई नियुक्ति

जिला निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार नरेश सैनी ने बताया कि चार विधान सभा चुनाव के दौरान बूथ पर प्रयोग होने वाली मशीन का उपयोग यूपी से मंगा कर किया जाएगा। विभाग की ओर से पत्राचार चल रहा है। मिलने वाले निर्देश के बाद यूपी से मशीन मंगवाने की योजना है।

वहीं जिले की चार विधानसभा में चुनाव कराने के लिए अलग-अलग चार आरओ को नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव में एआरओ रहने वाले अधिकारियों को विधानसभा चुनाव में आरओ बनाया गया है।

गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र के आरओ एसडीएम गुड़गांव, सोहना विधानसभा चुनाव क्षेत्र के आरओ एसडीएम दक्षिण, पटौदी विधानसभा क्षेत्र के आरओ एसडीएम पटौदी व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के आरओ के पद पर एडीसी को नियुक्त किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें