फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम भेजी गईं कमला बेनीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल अब मिजोरम की राज्यपाल होंगी। रविवार को बेनीवाल का तबादला गुजरात से मिजोरम कर दिया गया है।
विज्ञापन


जल्द ही सेवानिवृत्त होने जा रहीं बेनीवाल अपने कार्यकाल का शेष समय बतौर मिजोरम की राज्यपाल बिताएंगी। इस बीच मिजोरम के राज्यपाल वी पुरुषोत्तमन का तबादला नगालैंड कर दिया गया है।

अगली व्यवस्था होने तक राजस्थान की राज्यपाल मारग्रेट अल्वा को गुजरात के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

इसी हफ्ते होंगे और तबादले

नगालैंड भेजे गए पुरुषोत्तमन को त्रिपुरा का अतिरिक्त प्रभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

ये तबादले ऐसे समय में किए गए हैं जब केंद्र की मोदी सरकार करीब आधा दर्जन राज्यों के लिए राज्यपालों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटी है।

इस सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह, ओ राजगोपालन, राम नाईक, वीके मल्होत्रा जैसे दिग्गजों के नाम हैं। माना जा रहा है कि आधा दर्जन राज्यों को इसी हफ्ते नए राज्यपाल मिल जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें