फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अतिथि शिक्षकों को फिर मिला आश्वासन, पुलिस के साथ हुई हाथापाई

Tue, 12 Mar 2019 03:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन करते अतिथि शिक्षक
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बीते कई वर्षों से काम कर रहे अतिथि शिक्षक बीते 11 दिनों से 60 साल की पॉलिसी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शन करने के लिए शिक्षक दिनभर भटकते रहे। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। वहीं, पुलिस ने भी उन्हें खदेड़ने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। इस कारण कुछ शिक्षकों को चोटें भी आई। भाजपा कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर दिनभर प्रदर्शन करने के बाद देर शाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शिक्षकों से मुलाकात की। 

विज्ञापन


अतिथि शिक्षकों की मनोज तिवारी के साथ आधा घंटे की मुलाकात के दौरान उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि 60 साल की पॉलिसी वाले कैबिनेट नोट को उपराज्यपाल ने सक्षम अधिकारी को आगे बढ़ा दिया है। कोर्ट में शिक्षकों की लड़ाई लड़ने के लिए वकीलों का पैनल उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिया। इससे पहले सुबह जब अतिथि शिक्षक प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय तक पहुंचने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।

शिक्षकों को रास्ते से उठाकर जंतर-मंतर पर छोड़ा गया तथा कुछ को संसद मार्ग थाने ले जाया गया। शिक्षक मेट्रो स्टेशन से पहुंच रहे थे, उन्हें वहां से बाहर भी नहीं निकलने दिया गया। इस दौरान कई महिला शिक्षकों की पुलिस के साथ बहस भी हुई। शिक्षकों के अनुसार, उन्हें कहा गया कि चुनावी आचार संहिता लग गई है, लिहाजा उन्हें वहां नहीं जाने दिया जा सकता। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षकों का आरोप पुलिस ने चलाई लाठी

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि पुलिस के साथ उनकी कई बार तीखी बहस हुई। आरोप है कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए शिक्षकों पर लाठी भी चलाई। कुछ शिक्षकों को मामूली व कुछ को ज्यादा चोटें आई। इसके बाद भी शिक्षक एक ही जगह डटे रहे। उन्हें बसों में भरकर जंतर-मंतर ले जाया गया। शिक्षकों ने संसद मार्ग थाने के अंदर दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिनमें से कुछ शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। कांग्रेसी नेता व दिल्ली सरकार की पूर्व मंत्री किरण वालिया उन्हें छुड़वाने के लिए पहुंची। उन्होंने भरोसा दिया कि कांग्रेस के बड़े वकील उनका केस कोर्ट में लड़ेंगे। इसके बाद वहां से मार्च करते हुए शिक्षक प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हे रोकने का प्रयास किया। 

देर शाम मनोज तिवारी से हुई मुलाकात
ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य शोएब राणा ने बताया कि देर शाम मनोज तिवारी ने शिक्षकों से मुलाकात की। शिक्षकों को बताया कि कैबिनेट नोट पर हस्ताक्षर कर उपराज्यपाल ने आगे सक्षम अधिकारी के पास भेज दिया है। वहीं, 31 अगस्त तक शिक्षकों का अनुबंध बढ़ाने की बात भी कही। साथ ही शिक्षकों की कोर्ट में लड़ाई के लिए उन्होंने वकीलों का पैनल उपलब्ध कराने की बात कही। शोएब राणा ने कहा कि जब तक पॉलिसी नहीं बन जाती तब तक उन्हें नौकरी से हटाया ना जाए। वहीं, शिक्षकों ने मंगलवार को भी भाजपा कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें