फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तीन साल की नीति से नियमित करने की मांग, अतिथि अध्यापकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

-10 अक्तूबर से मुख्यमंत्री आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की नीति को लेकर सोमवार को एक बार फिर प्रदर्शन हुआ। शिक्षा विभाग में व्यक्तिगत सुनवाई के लिए पहुंचे अतिथि अध्यापकों ने जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर तीन साल की नीति के तहत नियमित करने की मांग की। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के जिला प्रधान सुनील कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अतिथि अध्यापक उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं और तीन साल की नीति के तहत नियमित किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों ने कहा कि यदि सरकार 10 साल की नीति के तहत नियमित करने की दिशा में आगे बढ़ती है तो वे इसका विरोध करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से तीन साल की नीति लागू करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 10 अक्तूबर से मुख्यमंत्री आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। महिला अतिथि अध्यापकों ने भी कहा कि वे मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठने के लिए तैयार हैं और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें