फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः गेस्ट टीचर्स का प्रदर्शन जारी, मनीष सिसोदिया के घर से इंडिया गेट तक निकाला मार्च

Sun, 03 Mar 2019 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया के घर के बाहर गेस्ट टीचरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोजगार की गारंटी की मांग की लेकर पिछले तीन दिनों से शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया घर के बाहर धरने पर बैठे गेस्ट टीचर्स ने रविवार को इंडिया गेट तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री से मांग की गई कि जॉब सिक्योरिटी की 58 साल पुरानी पॉलिसी को लागू किया जाए।

विज्ञापन


रविवार को भी शिक्षा मंत्री के आवास पर धरना-प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचर्स ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री के पास प्रेस कॉफ्रेंस करने और स्कूल का उद्घाटन करने के लिए वक्त है, लेकिन गेस्ट टीचर्स की मांगों को सुनने का वक्त नहीं है। हालांकि मंत्री ने ट्वीट करके गेस्ट टीचर्स का समर्थन किया है, लेकिन मिलने के लिए पिछले तीन दिनों में कोई कदम नहीं उठाया। 25 हजार गेस्ट टीचर्स बेरोजगार हो गए हैं और सरकार उनकी नौकरी की बहाली के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। 

चेतावनी दी कि धरना देकर सत्ता में आने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार अब परेशान कामगारों की आवाज तक सुनना नहीं चाहती। जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तब तक वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। सरकार से मांग की कि जल्द गेस्ट टीचर्स को रोजगार गारंटी देने के लिए 58 साल पुरानी शिक्षा पॉलिसी को लागू किया जाए, ताकि गेस्ट टीचर्स के भविष्य अंधकार में जाने से बच जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें