फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से लेकर ट्विटर पर GST की धूम, यूजर्स ने किए ऐसे मजेदार कमेंट

Sun, 02 Jul 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gst - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदुस्तान की आजादी के 70 सालों के इतिहास में पहली बार एक टैक्स-एक क्रांति पर आधारित जीएसटी दो दिन से सोशल इंडिया के टॉप ट्रेंड में शामिल है। करीब इंटरनेट पर दस करोड़ दस लाख यूजर्स ने जीएसटी के संबंध में ऑनलाइन जानकारियां जुटायी हैं। खास बात यह है कि फेसबुक और ट्विटर पर टैक्स एक क्रांति के नाम की धूम है। 
विज्ञापन


हालांकि जीएसटी के ऐतिहासिक पलों में सेंट्रल हाल में जीएसटी लागू होने के कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. महमोहन सिंह के नाम शामिल होने पर यूजर्स ने आपत्ति जतायी है। यूजर्स का मनाना है कि कांग्रेस की तरफ से नहीं पर एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्हें शामिल होना चाहिए था।      
 
फेसबुक और टविटर पर जीएसटी के नाम से यूजर्स ने खुशी जाहिर की है। हर कोई अपने-अपने ढंग से जीएसटी के ऐतिहासिक पलों से जोड़ते हुए तस्वीरें तक सांझा कर रहे हैं। हालांकि इसी के बीच व्हाट्सऐप पर अच्छे और मजाकिया चुटकले भी खूब शेयर किया जा रहे हैं।    
विज्ञापन

   
फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा है कि बहुत से लोग कह रहे हैं कि नोटबंदी बिना नोमट छपवाये लागू की। जीएसटी बिना सॉफ्टवेयर तैयार हुए ही लागू हो गया। अब ये बुलेट ट्रेन भी बिना पटरी बिछवाए ही दौड़ा देगा। भला करे भगवान...। ऐसे की अनिल नाम यूजर ने लिखा है कि मान लें आप कुंवारे है, आप देर रात घर पहुंचे, आपको पहले मां, बहन और फिर पिता को जवाब देना होता है। लेकिन आपकी शादी होने के बाद आपको सिर्फ अपनी पत्नी को जवाब देना है न की पूरे परिवार को। बस यही जीएसटी है।       
विज्ञापन

डोसा,चाय और हॉट डॉग के बिल शेयर       

GST
जीएसटी के बाद डोसा, चाय, हॉट डॉग, थाली, पिज्जा बर्गर के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई है, इसके बिल रात 12 बजे के बाद से शेयर होने शुरू हो गए। फेसबुक पर काका दा ढाबा में ठीक जीएसटी लागू होने के बाद खाने के बिल में कितना बदलाव आया, उसके बिल को शेयर किया गया। हर कोई सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक पल के बदलाव को खुद से जोड़ते हुए जानकारियां शेयर कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें