फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी-आरपीएफ ने खंगाले रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म

Fri, 23 Jan 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति के दिल्ली आगमन पर आतंकी घटनाओं की आशंका के चलते यूपी-दिल्ली में अलर्ट के बाद शुक्रवार को जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे प्लेटफार्म नंबर -1 से शुरू किए गए विशेष अभियान में संदिग्धों, उनके सामान और कई ट्रेनों की बोगियों में चेकिंग की गई।

इंस्पेक्टर जीआरपी विनोद सिंह सिरोही, एसएसआई पंकज लवानिया के नेतृत्व में चले इस अभियान में जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने प्लेटफार्म नंबर -1, 2, 3 और चार पर यात्रियों की चेकिंग की।

टीम ने प्लेटफार्म के बाद टिकट बुकिंग सेंटर पर भी चेकिंग की। हैंड मेटल डिटेक्टर से सामानों की चेकिंग की गई। इस दौरान दिल्ली और अलीगढ़ की ओर जाने वाली ईएमयू ट्रेनों में भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन


हालांकि चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। एसएसआई पंकज लवानिया ने बताया कि यात्रियों को जागरूक कर उनसे सहयोग की अपील की गई। संदिग्ध वस्तु मिलने पर जीआरपी को सूचना देने की अपील की गई है।

इसके लिए जीआरपी अधिकारियों और हेल्प लाइन नंबर स्टेशन की दीवारों पर भी अंकित करा दिए हैं। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस तक स्टेशन की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें