फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग से बदतमीजी, कहा- 'सीट चाहिए तो पाकिस्तान जाओ'

Tue, 25 Apr 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro
विज्ञापन
दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में, एक वृद्ध मुस्लिम पुरुष से बदतमीजी का मामला सामने आया है। यहां कुछ युवाओं ने बुजुर्ग को न सिर्फ सीट देने से मना कर दिया बल्कि उसके पहनावे को लेकर भी अपशब्द कहे।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो के वॉयलेट लाइन पर मेट्रो के अंदर एक वृद्ध मुस्लिम शख्स ने जब एक युवा से सीट मांगी तो उस युवक ने मना कर दिया और साथ ही कहा कि कोच में सीट चाहिए तो पाकिस्तान चले जाओ।

यह मामला प्रकाश में तब आया जब महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली समाजसेवी कविता कृष्णन ने अपने फेसबुक पेज पर यह वाकया पोस्ट किया।

विज्ञापन

वृद्ध शख्स ने दे दी माफी

कव‌िता कृष्णन - फोटो : सोशल मीड‌िया
इस पोस्ट के अनुसार एआईसीसीटीयू के राष्ट्रीय सचिव संतोष रॉय जब यह घटना हुई तो इस मामले में बीच बचाव किया था और वृद्ध शख्स के समर्थन में खड़े हुए थे। जब रॉय ने युवकों से उस वृद्ध शख्स से माफी मांगने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। उसके बाद उन युवकों ने रॉय का भी कॉलर पकड़ लिया और आरोप है कि उन्हें भी 'पाकिस्तान चले जाओ' कहा।

आखिरकार जब खान मार्केट स्टेशन पर एक गार्ड ने कोच में प्रवेश किया और उन युवकों को पंडारा रोड पुलिस स्टेशन ले गए। इन युवकों के खिलाफ पंडारा रोड पुलिस स्टेशन में ही शिकायत दर्ज कराई गई।

जब कुछ दिन बाद रॉय उस पुलिस स्टेशन में गए तो पता चला कि वृद्ध शख्स इस मामले को आगे नहीं ले जाना चाहता। कविता कृष्णन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि उस शालीन वृद्ध शख्स ने लिखित में यह बयान दिया कि उसने युवकों की माफी स्वीकार कर ली है और उनकी युवा आयु को देखते हुए उन्हें माफ कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें