फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बाइक सवार युवक ने दूल्हे को गोली मारी, समारोह में मची अफरा-तफरी

Tue, 20 Nov 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में आंबेडकर नगर के मदनगीर इलाके में सोमवार देर रात दूल्हे को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली दूल्हे बादल के कंधे पर लगी है। उसे समीप के बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


अस्पताल में ऑपरेशन कराने से पहले वह फेरे लेने के लिए जिद कर रहा था।  सूचना मिलने के बाद दक्षिणी दिल्ली के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व गोली चलाने वाले बाइक सवार को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

 दिल्ली पुलिस अधिकारी के अनुसार बाइक सवार एक युवक आया और उसने दूल्हे बादल के कनपट्टी पर पिस्टल तान दी। तभी बादल का जीजा मौके पर आया और पिस्टल तानने वाले युवक के हाथ पर हाथ मार दिया। 
विज्ञापन


इससे गोली चल गई और दूल्हे के कंधे में जाकर लग गई। गोली लगते ही वह घोड़ी से गिर गया और घायल हो गया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है। इस मामले में खबर लिखे जाने तक किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें