फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः शादी के लिए जा रहे दूल्हे की कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई जान

Mon, 27 Apr 2020 09:13 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस ने बुझाई कार में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फरीदाबाद से ओखला इलाके में सोमवार को शादी के लिए जा रहे एक दूल्हे की हुंडई कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं निकलता हुआ देखकर सरिता विहार पुलिस ने उन्हें पिकेट के पास रोक लिया। कार में सवार दूल्हे व उसके भाई को किसी तरह बाहर निकालकर उनकी जान बचाई गई।

विज्ञापन


इस दौरान मौके पर पुलिस के जवानों ने बालू व मिट्टी कार पर फेंककर आग को बुझाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होती देखकर मौके पर दमकल की गाड़ी को बुलवाया गया, जिसकी मदद से आग को बुझा लिया गया। आग पर काबू पाने के बाद दूल्हे को पुलिस की गाड़ी से विवाह स्थल पर रवाना करवा दिया गया।

साउथ-ईस्ट जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि सरिता विहार थाने पर तैनात एएसआई राजेंद्र व उनके सहयोगी पुलिकर्मी शु्क्रवार को मथुरा रोड पर एक पिकेट पर तैनात थे। सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे एक हुंडई कार नंबर एचआर 51 बीएम 2136 फरीदाबाद की तरफ से आ रही थी। मथुरा रोड पर जब कार पुलिस पिकेट के पास पहुंची, तो पुलिस ने कार से धुआं निकलता हुआ देखा। यह देखकर पुलिस ने कार को तत्काल रुकवा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद चालक भूपिंदर और उसके भाई नवीन (दुल्हा) को कार से बाहर निकाल लिया। उनके कार से बाहर निकलते ही कार धूं-धूं कर जलने लगी। शुरुआती जांच में कार में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें