राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा गोद लिए गए गुड़गांव और मेवात के गांवों में हरियाली लाने की जिम्मेदारी निस्वार्थ कदम संस्था ने ली है। उसने ताज नगर गांव से रविवार को हरियाले गांव अभियान की शुरूआत की।
इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामजीलाल की पत्नी कमला देवी ने बाबा मनसा राम मंदिर में पीपल और नीम के पेड़ लगाया। इस जमीन में पार्क बनाया जाना तय हुआ है।
इस दौरान निस्वार्थ कदम संस्था के पदाधिकारी और सरपंच ललित कुमार की अगुवाई में ग्राम पंचायत व गांव के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
पंचायत के सहयोग से लगातार अभियान चलेगा
इस मौके पर हुई बैठक में पेड़ लगाकर गांव की सुंदरता और स्वच्छता को बचाए रखने की रूपरेखा तैयार की गई। तय किया गया कि प्रस्तावित पार्क में कितने पेड़ लगाए जाएं और वे कौन-कौन से हों।
गांव में पेड़ लगाने का काम ग्राम पंचायत के सहयोग से अब लगातार चलेगा। इसके अलावा कुछ दिनों में ही गांव के हर घर में संस्था की तरफ से पेड़ वितरित किए जाएंगे।
इसके अलावा सौर्य उर्जा के प्रयोग की जरूरत पर बल दिया गया। संस्था की तरफ से मौजूद मनोज कुमार, विजय कुमार, श्रवण दुबे, अरविंद कुमार, विनोद तिवारी, उत्तम सिंह आदि ने सरपंच ललित कुमार व ग्रामीणों को एक-एक टी शर्ट सम्मान स्वरूप दिए गए।
जल्द शुरु होगा वृक्षारोपण का काम
- फोटो : file photo
संस्था ने घोषणा की कि गांव में जो भी 20 पेड़ लगाकर सेल्फी निस्वार्थ कदम संस्था के वाट्सअप नंबर 8130808113 पर भेजेगा, उसे एक टी शर्ट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
निस्वार्थ कदम के पदाधिकारी अरविंद ने बताया कि राष्ट्रपति के गोद लिए गए अन्य गांव दौला, अलीपुर, हरचंदपुर, रोजका मेव में भी अभियान के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही वहां भी वृक्षारोपण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अरावली विकास समिति के सचिव राजेंद्र सिंह, प्रवीण, मनजीत, कमल, हरकेश, रणजीत, अभय, सुखपाल, रमेश, संदीप और हरिश आदि सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।