फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्वा मेट्रो टेस्ट रन को हरी झंडी, कई खूबियों वाली मेट्रो का अप्रैल से सफर होगा शुरू

Wed, 03 Jan 2018 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
aqua metro - फोटो : अमर उजाला
नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो के टेस्ट रन को डिपो स्टेशन पर मंगलवार को हरी झंडी दिखाई गई। डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह और एनएमआरसी के एमडी आलोक टंडन ने डिपो स्टेशन पर विधिवत पूजा-पाठ कर टेस्ट रन की शुरुआत कराई। मेट्रो ने डिपो स्टेशन से वर्कशॉप तक दौड़ी।
विज्ञापन

2 of 8
aqua metro - फोटो : अमर उजाला
मंगू सिंह और आलोक टंडन दोपहर बाद करीब तीन बजे डिपो स्टेशन पहुंच गए। वर्कशॉप से डिपो स्टेशन तक मेट्रो पहले ही आ चुकी थी। उसके बाद दोनों अधिकारियों ने टेस्ट रन के लिए हरी झंडी दिखाई। चार कोच की मेट्रो करीब एक किलोमीटर रूट पर सही तरीके से दौड़ी।
विज्ञापन

3 of 8
aqua metro - फोटो : अमर उजाला
मीडिया से बातचीत में मंगू सिंह ने बताया कि 15 फरवरी के आसपास डिपो स्टेशन से करीब छह किलोमीटर पर स्थित नॉलेज पार्क-टू ट्रायल किया शुरू किया जाएगा। उसके एक माह बाद करीब 15 मार्च से पूरे रूट (29.7 किलोमीटर) पर ट्रायल होगा।

4 of 8
aqua metro - फोटो : अमर उजाला
अगर सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल से मेट्रो का सफर शुरू करने की तैयारी है। आलोक टंडन ने कहा कि फिलहाल, आरसी ग्रीन स्थित 220 केवी के सबस्टेशन से अस्थायी लाइन के जरिये वर्कशॉप और टेस्ट रन का काम पूरा किया जा रहा है। बाद में यूपीपीसीएल से बिजली लेकर ट्रेन चलाई जाएगी। इस दौरान डीएमआरसी व एनएमआरसी के तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 8
aqua metro - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-52 व 71 के बीच स्काई वॉक
नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो सेक्टर-71 से शुरू हो रही है। सिटी सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के बीच दौड़ने वाली मेट्रो सेक्टर से सेक्टर-71 चौराहे से लेफ्ट टर्न लेकर जाएगी।
विज्ञापन

6 of 8
aqua metro - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-71 व 52 मेट्रो स्टेशन के बीच करीब आधा किलोमीटर की लंबाई है। दोनों मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने के लिए स्काई वॉक बनाया जाएगा। आलोक टंडन ने बताया कि दोनों स्टेशनों के यात्रियों को बाहर निकलने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि स्काई वॉक से वे जा सकेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
aqua metro - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के अप्रैल में चलने की संभावना है, जबकि सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी मेट्रो अगस्त से चलेगी।
विज्ञापन

8 of 8
aqua metro - फोटो : अमर उजाला
इस चार माह के दौरान सेक्टर-71 से सिटी सेंटर के बीच आने-जाने में यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए ई-रिक्शा चलाने का प्लान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें