फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर ट्रैक्टर ने देवर-भाभी समेत पांच को रौंदा, तीन की मौत; बच्चों की हालत नाजुक

Mon, 17 Nov 2025 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर कनारसी गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो अलग-बाइक पर सवार पांच लोगों को रौंद दिया। सभी को जिम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां देवर-भाभी समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


हादसे में घायल बच्चों को भर्ती करके उपचार दिया जा रहा है। पुलिस  ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक परिवार को ले जा रहे बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहन रखा था। वहीं दूसरी बाइक पर अकेले जा रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। 

 ऊंची दनकौर निवासी हीरालाल (25) फास्टफूड का ठेला लगाता था। रविवार को वह अपनी भाभी तुलसी (36), भतीजी कुमकुम (12) और भतीजे देवा (10 ) के साथ बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर के वैर कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।  सिकंदराबाद रोड से दनकौर की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कनारसी गांव के नजदीक उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि घटना में बाइक पर सवार दो बच्चे समेत देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही ट्रैक्टर ने जुनेदपुर गांव के रहने वाले गौरव नागर(23) की बाइक में भी टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस सभी को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल लेकर पहुंची। 

चिकित्सकों ने हीरालाल, तुलसी और गौरव को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चों को भर्ती कर लिया गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया गौरव एक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात था। 

शनिवार की रात ड्यूटी करने के बाद गौरव अपने घर लौट रहा था। आठ महीने पहले ही गौरव का विवाह भी हुआ था। मौत के बाद से दोनों परिवार में गमगीन माहौल है। कोतवाली प्रभारी मुनेद्र सिंह ने बताया आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें