Prof. Maheep Singh with his car
- फोटो : Facebook, Maheep Singh
हर किसी का सपना होता है कि उसकी अपनी गाड़ी हो पर आए दिन गाड़ियों के बढ़ते दामों की वजह से ये सपना पूरा नहीं हो पाता। ऐसे ही लोगों का सपना पूरा करने के लिए आइटीएस कॉलेज के प्रोफेसर महिप सिंह ने तीन महीने की कड़ी महनत के बाद 80 हजार रुपये की लागत के से कार बनाई है।
एक बार चार्ज होने पर ये कार 100 किमोमीटर का सफर तय कर सकती है। कीमत के साथ-साथ कार के लुक पर भी ध्यान दिया गया है। कार को घर के सामान्य बिजली बोर्ड से चार्ज किया जा सकता है।
कार की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा है। छोटे परिवार की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए कार को चार सीटर बनाया गया है। इसी के साथ कार में लिथियम फेरस बैटरी लगाई गई है, जो दो घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है।
डिजाइन, कलर, पहिए, लाइट, मीटर से कार को आकर्षक लुक देने की कोशिश की गई है। कार में डिजिटल मीटर और डिस्क ब्रेक जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं। कार की मोटर क्षमता 1500 वाट है।
जमीन से कार की ऊंचाई छह इंच है। जबकि इसका वजन 120 कलो है। कार मात्र छह सेकेंड मे 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। एक बार चार्ज होने पर कार से 100 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है।
कार को तैयार करने में स्टील व एल्युमीनियम कंपोजिट सीट का प्रयोग किया गया है। कार का आकार छोटा रखा गया है, जिससे कार कम जगह में आसानी से पार्क की जा सके।