फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: शराब पीकर साथी से मारपीट करने वाले दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, आरोपियों के वीजा की जांच कर रही पुलिस

Thu, 14 Jul 2022 11:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा।

सार

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 25 जून को सोसाइटी में नाइजीरियाई नागरिक शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनमें विवाद हो गया। बात बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस इनके वीजा आदि की जांच कर ये पता लगाने में जुटी है कि कहीं ये अवैध ढंग से तो यहां नहीं रह रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में शराब पीने के दौरान विवाद में साथी पर हमला करने वाले दो नाइजीरियाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके वीजा आदि से जुड़ी जानकारी को लेकर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 25 जून को सोसाइटी में नाइजीरियाई नागरिक शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनमें विवाद हो गया। बात बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

मामले में फरार ओलुया उर्फ अलावान मेडू व डोलर उर्फ एमा एनेक्यू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। इनके वीजा आदि की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें