फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida : विधायक की बेटी ने फ्लैट में घुसकर महिला और बेटियों को पीटा, बाल पकड़ कर घसीटा... गालियां दीं

Mon, 09 Jun 2025 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

जीटा-1 स्थित पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में कार की टक्कर के विवाद के बाद फ्लैट में घुसकर मां-बेटी से मारपीट के आरोप में दादरी विधायक तेजपाल नागर की पुत्री प्रियंका नागर समेत चार महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो ग्रैब और घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटा-1 स्थित पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में कार की टक्कर के विवाद के बाद फ्लैट में घुसकर मां-बेटी से मारपीट के आरोप में दादरी विधायक तेजपाल नागर की पुत्री प्रियंका नागर समेत चार महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता का आरोप है कि कार में टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में विधायक की पुत्री समेत चार महिलाओं ने फ्लैट में घुसकर मां और बेटी से मारपीट की थी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता जयश्री गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार शाम एवीजे हाइट्स की मार्केट से लौट रही थीं, उसी समय उनकी कार सोसाइटी में रहने वाली रेखा भाटी की गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि रात करीब 8 बजे रेखा भाटी, प्रियंका नागर, पूनम भाटी और एक अन्य महिला मिलकर जयश्री के फ्लैट पहुंचीं और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। 

फ्लैट में पहुंची महिलाओं ने मारपीट के साथ बाल पकड़ का घसीटा और बीच-बचाव करने आईं उनकी बेटियां रिया और ईशा को भी पीटा और गाली-गलौज की। लहूलुहान हालत में थाने पहुंची पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने मेडिकल कराया। सिर और आंख में गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल में इलाज भी कराया गया। घटना सोसाइटी के सीसीटीवी में कैद हुई है और पीड़िता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


वीडियो में महिलाओं को जयश्री के बाल खींचते और मारते हुए देखा जा सकता है। उधर, रेखा भाटी ने भी जयश्री पर उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारने और नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मेडिकल जांच के बाद पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। 

पीड़िता के बाल खींचकर मारपीट
मारपीट की घटना सोसाइटी के लगे कैमरे में कैद हो गईहै। सोसाइटी में एओए को लेकर पहले से विवाद है। महिला से मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें पीड़ित के बाल खींचकर उससे मारपीट होती दिख रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद घायल महिला की मेडिकल जांच कराकर तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें