फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम मोदी की कार सेवा' बताकर पहले महिला को दी लिफ्ट, फिर किया कुछ ऐसा पहुंची थाने और...

Thu, 22 Oct 2020 11:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के दादरी जीटी रोड पर कार सवार दो युवकों ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से सेवा करने के लिए लगी कार बताकर महिला को लिफ्ट दी और करीब 5 किमी दूर पर गहने लूटकर उसे सड़क पर फेंककर भाग गए।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि जब वह शिकायत करने कोतवाली गई तो गेट पर तैनात पुलिसकर्मी ने गुमराह कर उसे वापस भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्यावली गांव निवासी पीड़ित महिला बबीता बुधवार को दादरी बाजार आ रही थी।

एनटीपीसी रेलवे लाइन के पुल के नीचे वह वाहन का इंतजार कर रही थी। कुछ ही देर में एक कार आई, जिसमें दो युवक सवार थे। उन्होंने मोदी की कार सेवा बताकर महिला को बैठा लिया और कहा कि उससे कुछ भी किराया नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


आरोप है कि बील अकबर गांव पहुंचने पर दोनों आरोपी महिला के कुंडल और चेन लूटने के बाद उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए। वहीं प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि महिला से ठगी होने का मामला संज्ञान में आया है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें