फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स से पिस्टल के बल पर ढाई लाख की चेन लूटी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

Sat, 21 Nov 2020 02:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

- कारोबारी ने किया पीछा, पिस्टल तानते बदमाश सीसीटीवी में कैद
- कार की रिपेयरिंग कराने जाने के दौरान बाइक सवारों ने की वारदात
विज्ञापन
चेन छिनैती (सीसीटीवी में कैद वारदात) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के रामपुर मार्केट में आभूषण का शोरूम चलाने वाले कारोबारी से दिनदहाड़े बीटा-2 थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। कारोबारी ने बदमाशों का पीछा किया तो आरोपी बदमाश पीड़ित पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर निवासी मनोज वर्मा ने बताया कि वह ओमीक्रान-2 सेक्टर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका रामपुर मार्केट में आभूषण का शोरूम है। शुक्रवार को उनका छोटा भाई शोरूम पर गया था और मनोज वर्मा अपनी कार की रिपेयरिंग के लिए बीटा-2 थाना क्षेत्र के ऐच्छर मार्केट में गए थे।

मैकेनिक कार रिपेयरिंग में जुटा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर आए और उन्होंने पिस्टल के बल पर उनसे लगभग ढाई लाख रुपये कीमत की सोने की चेन लूट ली। कारोबारी ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाश ने पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। इसके चलते मनोज वर्मा रुक गए और बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


रेकी कर रहे बदमाश, दोबारा हो सकती है वारदात
मनोज वर्मा ने बताया कि उनका सोने और हीरे का कारोबार है। उन्हें आशंका है कि कोई गिरोह उनकी रेकी कर रहा है। अन्यथा घर से निकलकर मैकेनिक के पास पहुंचते ही बदमाश वारदात नहीं करते। उन्होंने आशंका जताई है कि उनसे आगे भी गिरोह इस तरह की वारदात का सकता है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है।

इस मामले में केस दर्ज कर जल्द जल्द से पुलिस टीमों को बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी कर खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें