फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार : पांच लाख कीमत का स्मैक बरामद 

Sat, 21 Nov 2020 02:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • तीन दिन पहले पुलिस ने एक अन्य महिला तस्कर को किया था गिरफ्तार
विज्ञापन
ड्रग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50 ग्राम स्मैक मिला है। जिसकी कीमत पांच लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस महिला से पूछताछ कर धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पकड़ी गयी महिला तस्कर की पहचान मजनू का टीला निवासी किरण(37) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


उसका पति ऑटो चालक है और उसकी दो बेटी और एक बेटा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि किरण सिविल लाइंस थाने के घोषित बदमाश कृष्णा से स्मैक खरीदकर उसे अन्य लोगों को बेचती है। पुलिस कृष्णा की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार 16 नवंबर को मजनू का टीला चौकी प्रभारी दीपक ने एक महिला को स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

उसकी पहचान मीना के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस ने 103 ग्राम स्मैक बरामद किया। मीना ने बताया कि उसने स्मैक को किरण से खरीदा था। उसके बाद से पुलिस किरण की तलाश कर रही थी। 18 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि किरण तिमारपुर इलाके से बस पकड़कर दिल्ली से बाहर भागने का प्रयास कर रही है। इस सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें