फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः सीएम योगी कर रहे थे समीक्षा बैठक, बाहर चल रहा था खरीदारों का हंगामा

Fri, 14 Jun 2019 06:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ का खरीदारों ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में तीनों प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार खरीदारों के हंगामे का शिकार होना पड़ा। एक ओर जहां अंदर बैठक चल रही थी वहीं शाहबेरी के खरीदार बाहर हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते कुछ दिन पहले गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने शाहबेरी में बहुत से अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा था। डीएम के इसी आदेश का विरोध करते हुए आज खरीदार मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे।

उनका आरोप था कि हमारे फ्लैट कैसे अवैध हैं, अगर ये बात प्रशासन सत्यापित नहीं कर पाता है तो अपना फैसला वापस ले ले। यह पहली बार है जब सीएम तीनों प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर हो रही बातचीत
1. बैठक में लैंड बैंक विकसित करने का प्रयास और उपलब्धियों पर चर्चा होगी। इसमें तीनों प्राधिकरणों के क्षेत्रों में बची हुई भूमि के उपयोग पर मंथन होगा। इसमें यह भी बताया जाएगा कि इससे कैसे राजस्व की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

2. प्राधिकरण में अवस्थापना सुविधाओं की प्रगति की भी समीक्षा होगी। 
3. जिले में औद्योगिकीकरण के लिए विभिन्न उद्योगों व उद्यमियों को जो भूमि आवंटित की गई है उसकी अब तक की रिपोर्ट भी मांगी जाएगी। 
4. कितने उद्योग सक्रिय अवस्था में हैं। इसकी वास्तविक स्थिति क्या है।
5. ग्रुप हाउसिंग की हालत पर भी बातचीत की जाएगी। इसमें कितने प्रोजेक्ट में कहां-कहां क्या स्थिति है। इस पर भी बातचीत होगी।
6. यही नहीं ठप पड़े प्रोजेक्टों को शुरू करने के लिए किए जा रहे प्रयासों व उपलब्धियों पर भी रिपोर्ट मांगी जाएगी। 
7. शहर में चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। इसमें यह बताया जाएगा कि अमुक प्रोजेक्ट कब तक पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें