फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः पहले चाय बेची, फिर खेलों में चमके और अब सिनेमा में एंट्री

Thu, 17 Dec 2020 06:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

-ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-वन के निवासी है शिवालक राज
-शिवालक ने एक शार्ट फिल्म से किया अभिनय की दुनिया में पर्दापण
विज्ञापन
शिवालक राज - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल शिवालक राज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चाय बेचकर गुजारा करने वाले शिवालक राज ने अब फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। ग्रेटर नोएडा के निवासी शिवालक ने एक शॉर्ट हॉरर फिल्म में सिपाही का दमदार किरदार निभाया है। जबकि, फिल्म में लीड रोल तिहाड़ के जेलर दीपक शर्मा निभा रहे हैं। शिवालक राष्ट्रीय स्तर के किक बॉक्सिंग और कराटे खिलाड़ी भी हैं।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के रहने वाले शिवालक राज अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई वन की गुलमोहर सोसायटी में रहते है। वो कराटे के नेशनल खिलाड़ी है। वर्ष 1998 में दादा की मौत के बाद सौतेली मां से परेशान होकर शिवालक ने छह साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया और भाग कर दिल्ली आ गए।

यहां उनके चाचा रहते थे, लेकिन वो नहीं मिले। जिसके बाद शिवालक ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रहना शुरू कर दिया। वहीं पर चाय बेचना शुरू किया। ताकि, गुजारा हो सके। उसी दौरान पुलिस से झगड़ा हो गया। पुलिस ने पकड़कर एक एनजीओ को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

shivalak raj - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल शिवालक राज
एनजीओ ने पढ़ाया-लिखाया। पढ़ने के दौरान की शिवालक राज ने कराटे खेलना शुरू किया। कई साल खिलाड़ी और खेल शिक्षक की जिम्मेदारी निभाने के बाद अब शिवालक राज ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने अतिरिक्त नाम की एक शॉर्ट फिल्म में सिपाही का किरदार निभाया है।

फिल्म में उनके साथ तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा मुख्य भुमिका में है। यह फिल्म रिलीज हो चुकी है। शिवालक ने बताया कि ऑडिशन के बाद उसका चयन हुआ था। अब फिल्म का द्वितीय पार्ट भी बन रहा है। फिल्म की शूटिंग रोहतक में हुई है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत चुके है स्वर्ण
अभिनय की पारी शुरू करने वालेे शिवालक राज ने वर्ष 2005 में हांगकांग में आयोजित नेशनल गेम्स में कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। जबकि, वर्ष 2007 में दिल्ली में आयोजित सार्क चैंपियनशिप में किक बॉक्सिंग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।

उसके बाद से कई नेशनल और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीते, लेकिन वर्ष 2013 में दुर्घटना होने पर दो साल खेलों से दूर रहे। दो साल बाद वापसी करने के बाद शिवालक राज ने राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2017 में रजत और वर्ष 2020 में आयोजित इंटनेशनल चैंपियनशिप में एक कांस्य और एक स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें