फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida : पढ़ाई के तनाव में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, 12वीं की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 23 Nov 2023 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

बुधवार सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। इससे पहले शिवम ने इंस्टाग्राम पर अपने कॅरिअर से संबंधित पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पढ़ाई के तनाव में नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र शिवम (19) ने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। इससे पहले शिवम ने इंस्टाग्राम पर अपने कॅरिअर से संबंधित पोस्ट डाली थी। पोस्ट देखकर उसका दोस्त हॉस्टल पहुंचा लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि शिवम को संगीत का शौक था, लेकिन परिजन उसे इंजीनियर बनाना चाहते थे। इससे तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से सीतामढ़ी (बिहार) निवासी शिवम नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में रहता था। बुधवार सुबह उसने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस और कॉलेज प्रबंधन को दी। छात्र के परिजन को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि छात्र के परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पता चला है कि शिवम को गाना गाने का शौक था, जबकि परिजन इंजीनियरिंग की पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए दबाव बना रहे थे। 

परिजन नहीं चाहते थे कि वह संगीत के क्षेत्र में कॅरिअर बनाए। कोतवाली प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि छात्र के परिजनों ने अब तक लिखित शिकायत नहीं दी है। आत्महत्या के सही कारण का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


मां ने पढ़ाई के लिए डांटा, 12वीं की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान
दादरी में पढ़ाई के लिए मां के डांटने से नाराज 12वीं की छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना के दौरान घर पर मां और बेटी थी। पिता कुछ दिन पहले ही पैतृक गांव गए थे। मूलरूप से बिहार के नालंदा निवासी प्रसादी यादव बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एयरफोर्स स्टेशन के पास मेगा सिटी कॉलोनी में सपरिवार रहते हैं। बेटी पूजा पास के ही इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। मंगलवार शाम छात्रा की मां ने पढ़ाई में लापरवाही बरतने पर पूजा को डांट दिया था। इसके बाद पूजा अपने कमरे में जाकर पढ़ने लगी। 

मां के सोने के बाद छात्रा ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब देर तक छात्रा का कमरा नहीं खुला तो मां ने दरवाजा खोलकर देखा। पंखे से लटकी पूजा का शव देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। घटना की सूचना मिलने पर बादलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें