फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेला : आज से सात दिन तक हापुड़ की ओर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, रूट डायवर्जन जारी

Thu, 23 Nov 2023 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए हापुड़ पुलिस से समन्वय बनाकर गाजियाबाद पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। बृहस्पतिवार से सात दिन तक हापुड़ की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। 
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़मुक्तेश्वर-2023 के लिए गढ़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जाने से जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए हापुड़ पुलिस से समन्वय बनाकर गाजियाबाद पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। बृहस्पतिवार से सात दिन तक हापुड़ की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। 

विज्ञापन


एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर आगे जाएंगे या फिर लाल कुआं से एनएच-91 से बुलंदशहर डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर आगे जाएंगे। एडीसीपी ने वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग    करने की अपील की है। जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है।

मेले के लिए 26 से 28 तक चलेगी शटल
मेले को देखते हुए गढ़मुक्तेश्वर में छह एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। इसके अलावा 26, 27 व 28 नवंबर को भीड़ बढ़ने की वजह से शटल ट्रेन का संचालन दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर तक कराने का निर्णय लिया है। इस दौरान बुलंदशहर-दिल्ली के बीच शटल ट्रेन बंद रहेगी। इस ट्रेन में बुलंदशहर के दिल्ली, गाजियाबाद ड्यूटी करने वाले लोग ज्यादातर सफर करते हैं। इसी वजह से बुलंदशहर के यात्रियों को थाेड़ी दिक्कत हो सकती है। जीआरपी सीओ ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेनों का सामान्य दिनों में गढ़मुक्तेश्वर में ठहराव नहीं है। मेले को देखते हुए इनका ठहराव गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर किया है। 
विज्ञापन


हापुड़ में आज से लागू होगा रूट डायवर्जन प्लान
गढ़ गंगा कार्तिक मेले के लिए पुलिस ने हाईवे-9 पर भारी वाहनों के लिए दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्ट कर दिया। ब्रजघाट की ओर आने जाने वाले भारी वाहनों को अलग-अलग मार्गों से निकाला जाएगा।  यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे से 29 नवंबर की रात 12 बजे तक यह योजना लागू रहेगी। पुलिस ने जनपद से बाहरी हिस्सों से आने वाले और जिले से मुरादाबाद की ओर जाने वाहनों के लिए अलग अलग प्लॉन जारी किया है। भारी वाहनों में ट्रक, बस और अन्य व्यवसायिक शामिल हैं। 

वाहनों के लिए व्यवस्था

  • दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहन दिल्ली से वाया डासना ईस्टर्न पेरीफेरल रोड सिकंदराबाद (बुलंदशहर) बुलंदशहर - नरौरा डिबाई -बबराला - बहजोई चंदौसी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। 
  • गजरौला से दिल्ली एंव गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात: गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा चांदपुर- हल्दौर - बिजनौर मीरापुर बैराज मवाना मेरठ से गाजियाबाद होते हुए जाएंगे। 
  • भारी वाहन लाल कुआं से दादरी, सिकंदराबाद तथा डासना से पेरीफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए बुलंदशहर, नरोरा, बबराला होकर मुरादाबाद जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें