फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अब हर जानकारी मिलेगी ऑनलाइन

Sat, 31 Oct 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण डाटा ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक अग्रवाल ने शुक्रवार को अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार से आंवटिया को ईमेल, मोबाइल नंबर, मकान का स्टेट्स आदि पूरी जानकारी देने के नोटिस भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे पूरा डाटा ऑनलाइन किया जा सके।

प्राधिकरण आवंटियों को जमा किए जाने वाले बिल, आवंटन बकाए की राशि, मकान का नक्शा, भूलेख विभाग की जानकारी समेत अन्य डाटा ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


प्राधिकरण का डाटा ऑनलाइन करने के लिए सॉफ्टवेयर बनवाने और डाटा ऑनलाइन करने के लिए यूपी डेस्को से भी बातचीत की जा रही है। इधर, डाटा ऑनलाइन करने के लिए प्राधिकरण द्वारा नए आवंटियों की जानकारी तो पिछले कुछ समय से ली जा रही है।

लेकिन कई वर्षों पूर्व आवंटित मकानों और भूखंड स्वामियों की जानकारी प्राधिकरण के पास उपलब्ध नहीं है। अब प्राधिकरण इनका डाटा इकट्ठा करने की तैयारी कर रहा है।

शुक्रवार को हुई बैठक में सीईओ दीपक अग्रवाल, एसीईओ पीसी गुप्ता, एसीईओ जर्नादन बरनवाल, डीसीईओ शिशिर कुमार, विशेष कार्यकारी अधिकारी केके सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन



डाटा ऑनलाइन होने पर आवंटी अपना अकाउंट वेबसाइट पर बना लेंगे। जिसके बाद कभी भी मौजूदा स्थित का जायजा ले सकेंगे।

वहीं, समय-समय पर अपडेट की जानकारी भी मिलेगी। इसके अलावा बकाए की राशि भी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। जिससे उन्हें प्राधिकरण के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें