फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण ने बिल्डरों को दी एक और सौगात, प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अब मिलेंगे 20 साल

Wed, 07 Aug 2019 04:56 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डरों को निर्माण कार्य कर कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र लेने का समय पांच वर्ष और बढ़ा दिया है। अब 20 साल में कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र लिया जा सकेगा। अभी तक यह सीमा 15 वर्ष थी। हालांकि, यह बढ़ोतरी जुर्माने के साथ की गई है। ऐसे में खरीदारों को घर मिलने में अब और समय लग सकता है। 
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बिल्डरों को पहले कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए सात साल का समय निर्धारित किया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 15 साल कर दिया गया। अब इसमें पांच साल की और बढ़ोतरी कर दी गई है। 

एसीईओ दीपचंद ने बताया कि यह प्रस्ताव बीते मई माह में हुई बोर्ड बैठक में गया था। वहां से पास हुआ है। अब इसे लागू कर दिया गया है। हालांकि, समय में यह बढ़ोतरी जुर्माने के साथ की गई है। 
विज्ञापन


भूमि आवंटन के 20 साल के अंदर बिल्डर कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र ले सकते हैं। अगर कोई 16वें साल में कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र लेता है तो उसे 1.2 प्रतिशत प्रति माह की दर विलंब शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन

इसी तरह 17वें वर्ष में 1.4 प्रतिशत, 18वें वर्ष में 1.6 प्रतिशत, 19वें वर्ष में 1.8 प्रतिशत और 20वें वर्ष में दो प्रतिशत प्रति माह की दर से विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना विलंब शुल्क जमा किए कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

अब इस निर्णय से खरीदारों को अपने फ्लैट में कब्जा मिलने में और समय लग सकता है, क्योंकि बिल्डर ने जितनी जमीन ली है उसे पूरा करने में पांच साल और लगा सकता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें