फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर एक नाम 'अनेक', 11 साल से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2019 12:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
गैंगस्टर रोहित उर्फ राहुल उर्फ करवा उर्फ कलवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में बीती रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने थाना बिसरख क्षेत्र से एक 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। यह बदमाश पिछले 11 साल से वांछित चल रहा है।

विज्ञापन


इसके बारे में दिलचस्प ये है कि आदमी तो एक हैं लेकिन इसके 4 नाम हैं। 50,000 रुपये का इनामी बदमाश का नाम रोहित उर्फ राहुल उर्फ करवा उर्फ कलवा है। यह मूल रूप से एकरन थाना चिकसाना, भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है।

बीती रात इसे राजस्थान पुलिस ने बिसरख पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। रोहित पीलीभीत के थाना सुनपुरा से 2008 से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन


इसी मुकदमे में इस पर पीलीभीत से 50,000 रुपये का ईनाम घोषित था। रोहित अपने गैंग के साथ राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लूट व चेन स्नैचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें