फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑन द स्पॉट' देखिए ऐतिहासिक किले की खुदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के अवसर पर लोगों को यह भी दिखाया जाएगा की यहां किस तरह से खुदाई चल रही है और कौन-कौन से प्राचीन अवशेष मिल चुके हैं। खुद खुदाई कार्य को संभाल रहे पर्यवेक्षक पर्यटकों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पुरातत्व अधिकारी व पर्यवेक्षक पुराना किला में आयोजित प्रदर्शनी में उनके सभी प्रश्नों का जबाव देंगे। विश्व प्रसिद्घ ऐतिहासिक धरोहर कुतुब मीनार, लाल किला, हुमायूं का मकबरा, लाल किला समेत सभी ऐतिहासिक धरोहरों में निशुल्क भ्रमण किया जा सकेगा।

सभी ऐतिहासिक धरोहरों में पर्यटकों को जागरूक करने की योजना है। इस दिन पुराना किला में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पर्यटकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

खुदाई में मिली गणेश और इंद्र ध्वज की मूर्ति

पुराना किला में जारी खुदाई में प्राचीन भवन निर्माण के अवशेष भी मिले हैं। बुधवार को जारी खुदाई में गणेश और इंद्र ध्वज की लघु प्रतिमा भी मिली है। बताया जाता है कि प्राचीन भवन निर्माण के अवशेष मिलने से यह साफ हो गया है कि यहां पहले मानव रहते थे।

सभी अवशेष कुषाण काल और गुप्तकाल के हैं। यह खुदाई मई तक जारी रहेगी। खुदाई में मिले सभी प्राचीन अवशेषों को म्यूजियम में रखा जाएगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली सर्किल के पुरातत्व अधीक्षक वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि पुराना किला में जारी खुदाई में मिले प्राचीन अवशेष पहली बार पर्यटकों के सामने होंगे। इसकी प्रदर्शनी विश्व विरासत दिवस के अवसर पर आयोजित की जाएगी। अभी तक पर्यटकों को यहां तक पहुंचने की मनाही थी।
विज्ञापन

लगाई जाएगी प्रदर्शनी

विश्व विरासत दिवस पर जहां ऐतिहासिक पुराना किला में चल रहे उत्खनन और खुदाई में मिले प्राचीन अवशेषों को ऑन द स्पॉट (मौके पर) देखने का मौका मिलेगा, वहीं दिल्ली के सभी ऐतिहासिक धरोहरों में मुफ्त में प्रवेश दिया जाएगा।

पुराना किला में जारी खुदाई में अब तक मिले कुषाण काल और गुप्तकाल के अवशेषों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ऐसे पर्यटकों की मुराद भी पूरी करेगा, जो उत्खनन स्थल पर चल रहे खुदाई कार्य को देखने की इच्छा रखते हों। अब तक इसके समीप पहुंचने पर विभाग की मनाही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें