फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर खाने में शुमार हुआ दादी की रसोई का खाना, विभाग ने दिया प्रमाण पत्र

Mon, 13 Jun 2016 04:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
दादी की रसोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-29 गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चल रही दादी की रसोई का खाना बेहतर खाने में शुमार हो गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से दादी की रसोई को प्रमाण पत्र दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि दादी की रसोई में 5 रुपये में लोगों को खाना दिया जाता है। इसे शुरू करने का उद्देश्य गरीब लोगों को अच्छा खाना मुहैया करना है। समाजसेवी अनूप खन्ना ने दादी की रसोई शुरू की है।

कई चर्चित हस्तियां भी यहां आ चुकी हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी यहां के खाने की जांच की थी। अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान खाने की गुणवत्ता अच्छी मिली है। मानकों के अनुरूप खाद्य को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी प्रमाण पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें