फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: सीयूईटी रिजल्ट जारी होते ही शुरू होगी स्नातक की दाखिला प्रक्रिया, 16 अगस्त से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी

Sat, 27 Jul 2024 05:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीयूईटी रिजल्ट नहीं आने के कारण अब तक डीयू में स्नातक की दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इस कारण से सत्र शुरू होने में भी देरी हो रही है। रिजल्ट में देरी को देखते हुए नए छात्रों को छोड़कर बाकी छात्रों के लिए नया सत्र एक अगस्त से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीयू में स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरु होने का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। सीयूईटी यूजी की आंसर की जारी होने के बाद इस सप्ताह रिजल्ट जारी होने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में डीयू प्रशासन रिजल्ट जारी होते ही एक से दो दिन के भीतर दाखिला प्रक्रिया को शुरू कर देगा। डीयू को इस माह के अंत तक सीयूईटी के नतीजे जारी होने की उम्मीद है। इस आधार पर प्रशासन नए छात्रों के लिए कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

  
स्नातक दाखिला प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू कब होगा यह सब कुछ रिजल्ट पर निर्भर करेगा। डीयू में यूजी दाखिले के पहले चरण के तहत कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। डीयू प्रशासन काफी पहले से सीएसएएस के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए तैयार है।

प्रशासन को यूजी रिजल्ट का इंतजार है। मालूम हो कि सीयूईटी रिजल्ट नहीं आने के कारण अब तक डीयू में स्नातक की दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इस कारण से सत्र शुरू होने में भी देरी हो रही है। दाखिला शुरू नहीं होने के कारण कई छात्र अन्य राज्यों के निजी संस्थानों में दाखिला ले चुके हैं या लेने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


रिजल्ट में देरी को देखते हुए नए छात्रों को छोड़कर बाकी छात्रों के लिए नया सत्र एक अगस्त से शुरू किया जा रहा है। डीयू कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता ने कहा कि अब सीयूईटी की आंसर की जारी हो चुकी है, हमें अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। रिजल्ट के बाद हम दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार है। रिजल्ट जारी होने के एक से दो दिन के भीतर ही दाखिला प्रक्रिया के दूसरे चरण को शुरू कर दिया जाएगा। इन छात्रों के लिए कक्षाएं कब तक शुरू हो जाएंगी। इस पर उन्होंने कहा कि हम कक्षाएं शुरू करने में देरी नहीं करेंगे जैसे ही दो राउंड के दाखिले होंगे उसके बाद हम 16 अगस्त से नए छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

30 जून को जारी होता था सीयूईटी का परिणाम 
मालूम हो कि पहले सीयूईटी यूजी का रिजल्ट 30 जून को जारी होना था। लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट परीक्षा में अनियमितताओं के कारण उपजे विवाद से रिजल्ट अब तक जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में सीयूईटी परिणाम नहीं आने के कारण डीयू समेत अंबेडकर विश्वविद्यालय व आईपीयू में कुछ कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया अटकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें