फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय, शाहरुख की पत्नी को केजरीवाल की चिट्ठी

Thu, 03 Mar 2016 07:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिल्म अभिनेताओं की पत्नी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि अपने-अपने पति को पान-मसाला के प्रचार-प्रसार करने से रोकें।
विज्ञापन


इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभिनेताओं को पत्र लिखा गया था कि उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद अभिनेताओं की पत्नी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि अपने-अपने पति को पान-मसाला के प्रचार-प्रसार करने से रोकें।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ.एस.के. अरोड़ा ने अजय देवगन की पत्नी काजोल, शाहरुख खान की पत्नी गौरी, अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा खान और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि अपने-अपने पति को पान-मसाला के प्रचार-प्रसार करने से रोकें।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सनी लियोनी को भी लिखा था पत्र

यही नहीं यह भी आग्रह किया गया है कि सरकार की एंटी टुबैको आंदोलन में शामिल हों। पत्र में यह भी कहा गया है कि कई रिसर्च से यह स्पष्ट हो गया है कि सुपारी युक्त पान-मसाला में कैंसर के तत्व होते हैं।

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि सनी लियोनी को भी पान-मसाला का प्रचार-प्रसार नहीं करने के लिए पत्र लिखा गया था। इसके बाद उनके पति डैनियल वेबर का जवाबी पत्र मिला था।

इसमें उन्होंने कहा था कि सनी लियोनी भविष्य में पान-मसाला का प्रचार-प्रसार नहीं करेगी। यही नहीं जिस पान-मसाला कंपनी से प्रचार का अनुबंध है उसे तोड़ने के कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा करने की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें