राजधानी की दो तिहाई इलाके में बिजली वितरण करने वाली कंपनी राजधानी और यमुना पावर लिमिटेड का लाइसेंस दिल्ली सरकार रद्द करना चाहती है। सरकार ने अपनी मंशा से दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) को भी अवगत करा दिया है।
सरकार इन दोनों बिजली वितरण कंपनियों की कार्यप्रणाली और इनके इलाके में बिजली कटौती को वजह बता रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ बैठक की थी और बिजली कटौती होने पर सख्त रुख अख्तियार करने की बात कही थी।
इसके अलावा पिछले सप्ताह दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस संबंध में बातचीत के लिए अनिल अंबानी को बुलाया था। लेकिन अभी तक यह मुलाकात नहीं हो पाई है।