फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बचत के लिए सरकार ने बनाई नई योजना, पोस्ट ऑफिस में मिलेंगे एलइडी बल्ब

Wed, 07 Nov 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बचत के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उजाला स्कीम के तहत अब पोस्ट ऑफिस से भी एलइडी बल्ब मिलेंगे। इसके लिए गाजियाबाद पोस्टल डिवीजन के कुल 13 पोस्ट आफिस को अधिकृत किया गया है। अगले सप्ताह से उपभोक्ताओं के लिए इन पोस्ट आफिसों पर यह बल्ब उपलब्ध होंगे। बिजली बचत के लिए सरकार की उजाला स्कीम बिजलीघरों से निकलकर पेट्रोल पंप पहुंची थी। 

विज्ञापन


यहां एलइडी बल्ब की बिक्री शुरू करने के बाद विद्युत विभाग ने अपने कदम पोस्ट आफिस की ओर बढ़ाए हैं। इसके लिए गाजियाबाद पोस्टल डिवीजन के 13 डाकघरों को अधिकृत किया गया है। इनमें गाजियाबाद हैड पोस्ट आफिस, हापुड, नोएडा, गढ़मुक्तेश्वर, शिप्रा सन सिटी, साहिबाबाद, मोहननगर, गाजियाबाद सिटी, कविनगर, नॉलेज पार्क, दादरी, बाबूगढ़ व मोदीनगर शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें