फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर गंभीर नहीं सरकारें

Sat, 13 Aug 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सोहन सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर गंभीर नहीं हैं। दोनों ही सरकार दलितों और सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही हैं। वह एनआईटी स्थित गोल्फ क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब से केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनी हैं, देश और प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। यदि इन अत्याचारों पर भाजपा सरकार ने अंकुश लगाने की प्रयास नहीं किया तो उन्हें अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले देशव्यापी आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

वीर एकलव्य दल के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र चंदेलिया ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी दलित, मजदूर और सफाई कर्मचारियों पर शोषण जारी है। सफाई कर्मचारी आज भी परंपरागत साधनों से सफाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग की और विभागों में स्थायी सफाई कर्मचारी लगाने पर बल दिया। प्रेसवार्ता में आईजीसीआर के जिला अध्यक्ष ओपी भाटी, कांग्रेसी नेत्री राधा नरूला, दिनेश चंदीला, सुमित गौड़, राधेश्याम, नरेन्द्र भड़ाना, देवेन्द्र, नरेश गोदारा व योगेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें