फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्राइवेट स्कूल फीस बिल के नाम पर फर्जीवाड़ा लेकर आ रही सरकार, पूर्व सीएम का बीजेपी पर हमला

Mon, 04 Aug 2025 02:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, आज से दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इस मानसून सत्र में बीजेपी की दिल्ली सरकार एक प्राइवेट स्कूल फीस बिल के नाम पर फर्जीवाड़ा लेकर आ रही है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम आतिशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, आज से दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इस मानसून सत्र में बीजेपी की दिल्ली सरकार एक प्राइवेट स्कूल फीस बिल के नाम पर फर्जीवाड़ा लेकर आ रही है। जो बिल दिल्ली विधानसभा में टेबल किया जाएगा, जो विधायकों को दो दिन पहले दिया गया है। पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार के नए बिल से निजी स्कूलों के मालिकों को फ़ायदा और अभिभावकों को नुक़सान होगा। इस बिल में निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस को वापस लेने का कोई प्रावधान ही नहीं है। 

विज्ञापन



पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि इस बिल में निजी स्कूलों का ऑडिट करने का प्रावधान नहीं है। स्कूल जो कहेगा, वह मान लिया जाएगा। स्कूलों द्वारा फीस बढ़ाने की कमिटी की अध्यक्षता स्कूल का मैनेजमेंट ही करेगा। आगे उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर कोर्ट तक इस बिल का विरोध करेगी। निजी स्कूलों को बचाने के लिए लाए गए इस बिल का आम आदमी पार्टी विरोध करती है। इसके अलावा आप पार्टी की दो मांगें हैं, पहला-इस बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाये और इस पर राय सुमारी हो। दूसरा- जब तक बिल फाइनल नहीं होता है तब तक 2024-25 के लेवल पर ही फीस लेने का आदेश सभी स्कूलों को दिया जाये। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें