फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से जंग में सरकार आपके साथ, यहां करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को डेंगू पर समीक्षा बैठक ली। बैठक में रोजाना रिपोर्ट के साथ खुद निगरानी की बात कही तो डेंगू से जंग की कमान एसडीएम को सौंपी।
विज्ञापन


अपने-अपने क्षेत्र में एसडीएम न सिर्फ दौरा करके मॉनिटरिंग करेंगे बल्कि सभी सरकारी अस्पतालों में उनके नंबर भी लगाए जाएंगे। अगर अस्पताल में मरीज को कोई दिक्कत होती है तो उनके नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

नगर निगम आयुक्तों से कहा गया है कि डेंगू-मलेरिया इंस्पेक्टर के कामकाज का ब्यौरा भी एसडीएम को उपलब्ध कराएं। वहीं, मलेरिया इंस्पेक्टर्स के नंबर लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि लोगों को फॉगिंग में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार डेंगू पर काबू करने की अपनी कोशिश में संसाधनों की कमी नहीं होने देगी। एमसीडी आयुक्तों से कहा कि पैसे की कमी आए तो तुरंत बताएं।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, तीनों एमसीडी आयुक्त, एनडीएमसी चेयरमैन, डिवीजन कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर्स और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

नगर निगम आयुक्तों ने फॉगिंग में लगे कर्मचारियों की जानकारी दी तो उपमुख्यमंत्री ने मॉनिटरिंग जरूरी बताई। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 1031 पर लगातार फॉगिंग नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं।

वहीं एनडीएमसी ने कहा कि लोग घर में फॉगिग के लिए सहयोग नहीं करते। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार जागरूकता अभियान चलाएगी। स्कूल यह सुनिश्चित करें कि बच्चे फुल बाजू की शर्ट और फुल पैंट पहनकर आएं।

जागरूकता अभियान तेज करेंगे, बजेंगे जिंगल

दिल्ली सरकार ने डेंगू जागरूकता अभियान तेज करने का फैसला किया है। अखबार के विज्ञापन के अलावा कम्यूनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम चलाएंगे जिसमें आरडब्ल्यूए, नेहरू युवा केंद्रों, सिविल डिफेंस के जवानों, धार्मिक नेताओं को भी शामिल किया जाएगा।

रेडियो पर जिंगल बजेंगे, नुक्कड़ नाटक चौराहों पर होंगे तो स्कूलों में पंफलेट्स बांटे जाएंगे। जागरूकता अभियान केलिए सरकार ने पैसे की दिक्कत नहीं होने का हवाला दिया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सिविल डिफेंस के जवानों को फील्ड में भेजकर साफ-सफाई की स्थिति और मच्छर पैदा होने लायक जगहों के बारे में सूचना इकट्ठा की जाएगी।

इतना ही नहीं सरकार के सभी अस्पतालों में काउंसलिंग के उद्देश्य से सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को तैनाती की जाएगी, ताकि लोगों को सूचना संबंधी कोई दिक्कत न आए और डेंगू को लेकर अनावश्यक दहशत न फैले।
विज्ञापन

मेयर हेल्पलाइन पर दें डेंगू से जुड़ी शिकायतें

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर हेल्पलाइन पर अब डेंगूकी रोकथाम के लिए भी लोग आग्रह कर सकेंगे। लोग साफ जमा पानी को निकलवाने, मच्छरों के खात्मे के लिए अपने घर और उसके आसपास कीटनाशकों का छिड़काव और फॉगिंग करवाने के लिए मेयर हेल्पलाइन के माध्यम से नगर निगम का दरवाजा खटखटा सकेंगे। यह ऐलान मेयर रविंद्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को किया। अभी तक मेयर हेल्पलाइन पर सिर्फ सफाई और भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें दर्ज होती थी।

मेयर रविंद्र गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर सफाई व भ्रष्टाचार के साथ-साथ डेंगू की रोकथाम से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की जाए। क्योंकि राजधानी में डेंगू का प्रकोप निरंतर बढ़ता जा रहा है। रोजाना सौ से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। डेंगू की रोकथाम करना नगर निगम की जिम्मेदारी है।

ऐसे में अधिकारी कोई भी लापरवाही नहीं बरतें। दूसरी ओर मेयर ने हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा की। लोगों ने सफाई से संबंधित 3334 व भ्रष्टाचार से संबंधित 155 शिकायतें दर्ज कराई। नगर निगम ने 3039 शिकायतों का निवारण कर दिया है, जबकि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सतर्कता विभाग के पास भेज दी है।

इस दौरान मेयर ने कहा कि हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायत के प्रति लापरवाही दिखानेे वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद भी किसी शिकायत के निवारण में कोताही बरती जाती है तो संबंधित क्षेत्र के उपायुक्त के खिलाफ मेयर सख्त कार्रवाई करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें