रसायनों के ऊपर लिखा होना चाहिए नाम
स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशाला में सभी रसायनों का सुरक्षित भंडारण व रसायनों के ऊपर सही नाम लिखना और उचित रखरखाव किया जाना चाहिए। प्रयोगशाला प्रभारी को छात्रों के उपयोग के लिए प्रयोगशालाओं को पूरी तरह सुसज्जित, कार्यात्मक और अच्छी तरह से रखरखाव करना है। वहीं, दुर्घटना की संभावना के संबंध में प्रयोगशालाओं में कमजोर बिंदुओं की नियमित जांच करने के लिए भी कहा है। साथ ही, प्रयोगशालाओं में प्रमुख स्थानों पर क्या करें और क्या न करें इसके चित्रों को प्रदर्शित करना चाहिए। वहीं, प्रायोगिक कार्य करते समय उचित सुरक्षा और संरक्षण प्रविधान के साथ प्रायोगिक कार्य करते समय छात्रों की सावधानीपूर्वक निगरानी की जानी चाहिए।
सीबीएसई के मानदंडों के अनुसार होना अनिवार्य
सभी विज्ञान प्रयोगशालाओं को सीबीएसई के मानदंडों और मानकों के अनुसार डिजाइन करना होगा। प्रयोगशाला से निर्बाध निकास के लिए दो चौड़े दरवाजे होने जरूरी हैं। यही नहीं, विज्ञान प्रयोगशालाओं के पास पर्याप्त संख्या में अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं, प्रतिस्थापन और मरम्मत के लिए फिटिंग व इंसुलेशन की समय-समय पर जांच होनी चाहिए। रसायनों के सावधानीपूर्वक प्रबंधन के लिए छात्रों को समय पर और बार-बार निर्देश देने हैं। इस दौरान प्रयोगशालाओं में हतोत्साहित नहीं करना है। प्रयोगशालाओं का उचित स्थान होना जरूरी है। प्रत्येक प्रयोगशाला में एक रजिस्टर को बनाए रखाना और नियमित रूप से उसे अपडेट किया जाना चाहिए।