फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों और गांववालों में ‘मुठभेड़’

Fri, 04 Apr 2014 01:50 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गालंद गांव में बृहस्पतिवार तड़के गांववालों और गोतस्करों के बीच ‘मुठभेड़’ हो गई। गोवंश को नशीला इंजेक्शन लगाकर चोरी करने आए तस्करों को गांववालों ने घेर लिया। तस्कर फायरिंग और पथराव करते हुए भाग गए।
विज्ञापन


पत्थर लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। नाराज लोगों ने आधा घंटे तक गांव के पास एनएच-24 जाम किया। आरोपी तस्कर दूसरे समुदाय के हैं। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। छह नामजदों समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट गांव के योगेश ने लिखाई है।

गालंद गांव के तिलक, राकेश और मदन ने बताया कि तड़के साढ़े चार बजे 11-12 गोतस्कर कार और मालवाहक में भरकर गांव में आए। तीन गोवंश को नशीले इंजेक्शन लगाकर तस्करों ने बेहोश कर दिया और उन्हें मालवाहक में भरने लगे। तीनों गांववालों ने बताया कि इस दौरान उनकी आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


गोतस्करों ने उन पर तमंचे तान दिए और गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर गांववाले जमा हो गए और गोतस्करों को घेर लिया। पकड़े जाने के डर से तस्कर गोवंश की वहीं छोड़कर कई राउंड फायरिंग और पथराव करते हुए भाग गए।

पत्थर लगने से मदन जख्मी हो गया। तस्करों की कार और मालवाहक पर नंबर लिखा हुआ नहीं था। लोगों के आक्रोश और गांव में तनाव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। एहतियातन वहां पुलिस टीम लगाई गई है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें