फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल राय ने की परिवहन मंत्रालय छोड़ने की पेशकश, स्पाइनल इंजरी को बताई वजह

Mon, 13 Jun 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने परिवहन मंत्रालय छोड़ने की पेशकश सीएम से की है। गोपाल राय ने यह अपील शुक्रवार को सीएम केजरीवाल से उनके निवास पर मुलाकात के दौरान की। उन्होंने अपनी अपील में कहा कि उनको परिवहन विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन


यह बात खुद गोपाल राय ने पत्रकारों को बताई। वो बोले चूंकि उनकी स्पाइनल इंजरी का इलाज तीन महीने तक चलेगा इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि उन्हें अपने काम का बोझ कम करने की ज़रूरत है। यही वजह है कि गोपाल राय ने सीएम से अपनी ज़िम्मेदारी कम करने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि परिवहन मंत्री गोपाल राय ने यह पेशकश ऐसे समय में की है जब सरकार की ऐप बेस्ड प्रीमियम बस सर्विस की एसीबी जांच चल रही है। यही नहीं एसीबी प्रमुख मुकेश मीणा कह चुके हैं कि परिवहन मंत्री गोपाल राय से भी ज़रूरत पड़ने पर पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घोटाले भी हो सकते हैं एक कारण

गोपाल राय
चर्चा तो इस बात की भी चल रही है कि ऐप बेस्ड प्रीमियम बस सर्विस विवाद के अलावा भी परिवहन मंत्री के पर गोपाल राय कुछ खास नहीं कर सके हैं। दो साल में दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की स्थिति में भी सुधार नहीं कर पाए।

यही नहीं उनके कार्यकाल में दिसंबर में ऑटो परमिट घोटाला भी सामने आया, जिससे नैतिक तौर पर गोपाल राय पर बहुत दबाव था इसलिए उन्होंने एक बड़ा मंत्रालय छोड़ने की बात कहकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की।

हालांकि गोपाल राय ने इन बातों का खंडन किया है कि वह किसी प्रकार के दबाव में ऐसा कर रहे हैं। गोपाल राय ने चुनौती दी है कि प्रीमियम बस सर्विस मामले में एक पैसे का हेर-फेर अगर साबित हो जाए तो वह पूरी जिंदगी तिहाड़ में बिताने को तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें