फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में मानसून की अच्छी शुरुआत

Mon, 22 Jun 2015 08:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में मानसून की शुरुआत काफी अच्छी रही है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में अब तक औसत से 21 फीसदी अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन


मानसून बिहार पहुंच चुका है और तीन दिन में उत्तर पश्चिम भारत में दस्तक दे सकता है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ से हुई बारिश से सोमवार को राहत मिली।

सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि औसत से करीब दो डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो औसत था।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक लोकल सरकुलेशन बनने के कारण बारिश हुई है। 24 और 25 जून को दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में प्री मानसून की अच्छी बारिश की संभावना है।

विभाग के मुताबिक देश में 1 जून से 22 जून तक 103.8 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस बार 126.1 फीसदी बारिश हुई है। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान समेत 15 जोन में औसत से अधिक बारिश हुई है। 11 जोन ऐसे हैं, जहां सामान्य बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून एक्टिव फेज में है और यही कारण है कि 29 की बजाए 25 जून के आसपास दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसका रुख पाकिस्तान की ओर है लेकिन इससे राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है। मानसून यदि इसी तरह से एक्टिव रहा तो देश में अच्छी बारिश हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें