फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में है खाता तो आपके लिए है बड़ी खुशखबरी, बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये अच्छी खबर

Thu, 13 Sep 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sbi
विज्ञापन

अगर आपका खाता एसबीआई बैंक में खुला है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी लाया है। एसबीआई के खाताधारकों को बैंक ने एक बड़ी चिंता से मुक्त कर दिया है जिससे अब वो टेंशन फ्री होकर खाता ऑपरेट कर सकेंगे। पढ़ें क्या है वो खुशखबरी...

विज्ञापन

sbi
दरअसल बैंक ने अपने खाताधारकों को कैश जमा करने की लिमिट से मुक्त कर दिया है। यानी अब आप जितना चाहे उतना कैश अपने अकाउंट में जमा करा सकते हैं। इसकी कोई लिमिट नहीं होगी और न ही कोई पूछताछ होगी। लेकिन इसके लिए एक शर्त है।

sbi intouch
बता दें कि पहले अपने खाते में कैश जमा कराने की एक सीमा निर्धारित होती थी। एसबीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर यह जानकारी दी है। ट्वीट के अनुसार व्यक्तिगत बचत खाता यानी इंडिविजुअल सेविंग अकाउंट में अगर आप अपने ब्रांच में पैसे जमा न कराकर किसी और ब्रांच में पैसे जमा करते हैं तो उसके लिए कोई सीमा नहीं होगी। लेकिन पहले इसके लिए एक सीमा निर्धारित थी।

sbi
गौरतलब है कि पहले अगर कोई अपने ब्रांच के सिवाय किसी और ब्रांच से अपने अकाउंट में पैसे जमा कराता था तो वह  25000 से ज्यादा नहीं करा सकता था।
विज्ञापन

sbi
बता दें कि गैर-घरेलू शाखाओं में नकद जमा पर लेनदेन पर बैंक 50 रुपए(प्लस जीएसटी) चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें