फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: फरीदाबाद से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन 8 फरवरी से

Sun, 02 Feb 2014 06:56 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। आठ फरवरी से लोगों को फरीदाबाद से यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


इससे सचिवालय और हाईकोर्ट जाने वालों को सुविधा होगी। अभी तक लोगों को सीधे चंडीगढ़ जाने के लिए बसों का ही सहारा था। इंदौर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली यह ट्रेन फरीदाबाद स्टेशन पर रात को करीब 12.13 बजे रुकेगी। जबकि सुबह 6.45 मिनट पर चंडीगढ़ छोड़ेगी।

रेल बजट में फरीदाबाद के लिए तीन गाड़ियों की सौगात मिली थी। इनमें कोटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस, बांद्रा-हरिद्वार और इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस शामिल थी। कोटा-जम्मूतवी व बांद्रा-हरिद्वार की गाड़ियां चल रही हैं। जबकि गाड़ी नंबर 19307 इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को सात फरवरी से शुरू किया जाएगा। यह गाड़ी आठ फरवरी को फरीदाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद स्टेशन पर यह गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को रात में 12.13 मिनट पर पहुंचेगी और सुबह 6.45 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को इंदौर से शाम को करीब 5.35 मिनट पर रवाना होगी। फरीदाबाद स्टेशन पर रात में 12.13 मिनट पर पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें