विश्व में जब भी कोई हलचल होती है तो सोना-चांदी पर असर पड़ता है। कोरोना काल के ट्रेंड का अवलोकन करें तो यह महसूस हो रहा है कि लोगों का सोने की खरीदारी पर जोर है। लॉकडाउन में तो भाव चढ़ा ही, साथ ही दुकानें जब खुलीं तो खरीदारी में तेजी के साथ भाव भी बढ़ गए। इस ट्रेंड को देखने से लगता है कि आने वाले दिनों में सोने का भाव और बढ़ेगा।
-विमल गोयल, अध्यक्ष-दिल्ली बुलियन एंड ज्वैलर्स वेलफेयर
कोरोना काल में अनिश्चितता का माहौल था। इस वजह से शुद्घ सोने की खरीदारी में लोगों की दिलचस्पी रही। इस दौरान लोगों का विश्वास करेंसी से कम हो गया और सोने की खरीद में तेजी आई। सोने की खदान बंद होने से भी भाव चढ़ा। इसी तरह सट्टा बाजारी का भी असर रहा। वैश्विक महामारी में सभी व्यापार जगत पर असर है तो ज्वैलरी भी इससे अछूती नहीं है।
-योगेश सिंघल, अध्यक्ष-द बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन